धालभूमगढ़ में मइया योजना का वार्षिक सत्यापन, लाभार्थियों की उमड़ी भीड़

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी धालभूमगढ़ के निर्देश अनुसार
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का वार्षिक सत्यापन शिविर जुनबनी पंचायत भवन पर किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित थे मुखिया आरसूमनी टुडू, पंचायत समिति सदस्य दुर्गा देवी मुर्मू ,उप मुखिया सुजन कुमार मान्ना उपस्थित थे।
मुखिया आरसूमनी टुडू ने कहा कि आज सत्यापन शिविर में काफी संख्या में मैया योजना के लाभार्थी अपना सत्यापन एवं त्रुटि का सुधार भी किये।
यह सत्यापन गांव के आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सत्यापन किया। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
वही उप मुखिया सुजन कुमार मान्ना ने गांव से आए ग्रामीणों की समस्या को सुना काफी लोगों का समस्या का समाधान भी किया।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रोजगार सेवक जयप्रकाश गोप सहायक प्रशांत महतो वार्ड सदस्य सुमन हासदा, दुली मार्डी, श्रीमती हासदा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *