धनबाद डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 में आयुष कुमार ने जीता गोल्ड, जिले का नाम किया रोशन

।कतरास _ धनबाद डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन सोमवार को टीटी एरिना, नेहरू कॉम्प्लेक्स, कोयला नगर में झारखंड स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में धनबाद डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा किया गया। विभिन्न आयु वर्गों में जिले भर से प्रतिभागियों ने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया।
इसी प्रतियोगिता में अंडर-15 (बॉयज़) कैटेगरी में आयुष कुमार ने सभी प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। विजेता को एसोसिएशन की ओर से मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया गया, जिसमें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रमाणित किया गया है।
आयुष कुमार जो सीआईएसएफ के जवान मिथलेश कुमार के पुत्र हैं, ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल धनबाद, बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता के दौरान आयुष के कौशल, फुर्ती और लगातार बेहतर प्रदर्शन को आयोजकों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।
आयोजकों ने कहा कि आयुष जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से जिले के खेलों का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयुष आने वाले राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेंगे।
आयुष की इस उपलब्धि से उनके परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *