दूसरे दिन भी रोमांचक रहा कोल्हान यूनिवर्सिटी फुटबॉल टूर्नामेंट बहरागोड़ा l
कोल्हान विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट (पुरुष/महिला) 2025 के दूसरे दिन बिनापानी पाठागार स्टेडियम, बहारागोड़ा में रोमांचक मुकाबलों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। आज कुल तीन मैच खेले गए, जिन्हें देखने के लिए शिक्षक, छात्र-छात्राएँ और स्थानीय खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
दिन का पहला मैच महिला कॉलेज, चाईबासा (महिला) एवं टाटा कॉलेज, चाईबासा (महिला) के बीच खेला गया। लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुँची महिला टीमों ने मैदान पर अनुशासन, ऊर्जा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में टाटा कॉलेज, चाईबासा ने 3–0 गोल से जीत दर्ज की। लंबी दूरी तय करने के बावजूद महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की दर्शकों ने विशेष सराहना की।
दूसरा मैच के.एस. कॉलेज, सरायकेला (पुरुष) और करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर (पुरुष) के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष वाले इस मुकाबले में के.एस. कॉलेज, सरायकेला ने 2–1 गोल से जीत हासिल की।
तीसरा मैच जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज (पुरुष) और सिंहभूम कॉलेज, चांडिल (पुरुष) के बीच हुआ, जिसमें जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए 4–0 गोल से विजय प्राप्त की।
टूर्नामेंट के आयोजक बहारागोड़ा कॉलेज, बहारागोड़ा द्वारा दूर-दराज़ से आने वाली टीमों के लिए उचित आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही रेफरी टीम के लिए भी कॉलेज द्वारा आवास की व्यवस्था की गई है, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन और निष्पक्षता के साथ मैचों का सफल संचालन कर रही है।
बी.एड. एवं स्नातक (यू.जी.) के स्वयंसेवक खिलाड़ियों, रेफरी तथा अधिकारियों की सहायता, समन्वय और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बहारागोड़ा कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी स्टेडियम में उपस्थित होकर मैचों का भरपूर आनंद लिया।
दूसरे दिन की प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिससे आगामी मैचों के लिए खिलाड़ियों और दर्शकों में और अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है।