दुल्ली में ट्रक पेड़ से टकराया,चालक घायल
मैक्लुस्कीगंज।मैकलुस्कीगंज चामा मुख्य मार्ग पर दुल्ली कोकोरोचो पुल के निकट एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। ट्रक रांची से धान की बोरी खाली कर बालुमाथ की ओर जा रहा था। दुल्ली के निकट अचानक ट्रक नंबर JH 19 C 4404का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह दुर्घटना हुई । दुर्घटना में ट्रक का केबिन का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक प्रिंस यादव केबिन फंस गया। घटना की सूचना पर मैकलुस्कीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व जेसीबी की सहायता से ट्रक का दरवाजा तोड़ कर चालक को निकाला। एवं आनन फानन में पुलिस वाहन से अस्पताल भेजवाया। घटना में चालक को गंभीर चोटें आई है।










