दुमका में समाजसेवा की मिसाल: महावीर व शनि मंदिर में जरूरतमंदों को कंबल-स्वेटर वितरण
दुमका/बाबा बैडमिंटन टीम दुमका के मुख्य संरक्षक रामानंद मिश्रा के सौजन्य से समाज सेविका अहिल्या मिश्र के द्वारा शनिवार को कचहरी स्थित महावीर मंदिर और शनि मंदिर में पुजारी सहित अन्य कई जरूरत मंदों के बीच कंबल और स्वेटर बांटा।श्रीमती मिश्रा ने उक्त मौके पर कहा कि इस कड़ाके की ठंड में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरत मंद,गरीब,दिव्यांग,दलित,फूट – पाथ पर ठिठुरते लोगों एवं मंदिरों के पुजारी के बीच कंबल वितरित किया जा रहा है जो एक पुनीत कार्य है ।मौके पर रामानंद मिश्र ,कुंदन झा,पवन सिंह इत्यादि मौजूद थे ।










