दाहिगोड़ा टूसू मेला में शामिल हुए हज़ारों ग्रामीण

दाहिगोड़ा सर्कस मैदान में बुधवार को मेघा टुसू मेला का आयोजन हुआ जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। हजारों लोगों के मेला पहुंचने से घाटशिला-मऊभंडार सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। देर शाम तक चली टुसू मेला में दर्जनों टुसू प्रतिमाएं पहुंची। मेला कमिटी कि ओर से पहला पुरस्कार 30 हजार रुपए तथा दूसरा पुरस्कार 25 हजार रुपए दिया गया। इसी तरह, तीसरा पुरस्कार 15 हजार रुपए और चौथे पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की गयी। वहीं, शेष टुसू प्रतिमा को मेला कमिटी की ओर से सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मेला में बुढ़ि गाड़ी नृत्य प्रतियोगिता के लिए भी पुरस्कृत किया गया। मेला में बड़ी संख्या में नृत्य मंडली के पहुंचने से माहौल खुशनुमा सा हो गया था। इस दौरान लोक संस्कृति का अनुपम उदाहरण टुसु मेला में देखने को मिला। मेला में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, सोनाराम सोरेन, जगदीश भकत, कालीपदो गोराई, प्रदेश कांग्रेस सचिव काल्टू चक्रवर्ती, अमित राय, सत्यजीत सीट, शक्ति प्रसाद धल, सुखलाल हांसदा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। मेला में पहुंचे लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विधायक ने कहा कि मेला हमारी लोक संस्कृति का हिस्सा है जिसे बचाए रखने कि जिम्मेदारी हम सभी कि है। भव्य मेला आयोजन के लिए विधायक ने मेला कमिटी सदस्यों कि सराहना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *