दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025 का सफल आयोजन

साहिबगंज।श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड, रांची के तत्वावधान में बुधवार को सिदो–कान्हू सभागार में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, साहेबगंज द्वारा एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का सफल आयोजन किया गया।

रोजगार मेला में कुल 16 प्रतिष्ठित नियोजक उपस्थित हुए, जिनमें से 06 निजी क्षेत्र के नियोजक साहेबगंज जिले से थे। विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 2430 रिक्तियों के लिए नियोजन प्रक्रिया संचालित की गई।

मेले में नियोजकों द्वारा 166 अभ्यर्थियों का चयन किया गया तथा 256 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इसी क्रम में उद्योग विभाग, जेएसएलपीएस एवं आर्सेटी रेशी द्वारा 119 अभ्यर्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपविकास आयुक्त सतीश चन्द्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उप विकास आयुक्त द्वारा चयनित 06 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन लगातार रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने के प्रति प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी सह जिला कौशल पदाधिकारी मनोज मनजीत द्वारा स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश प्रस्तुत किया गया।

रोजगार मेला के सफल संचालन में जय प्रकाश सिन्हा (उ.व. लिपिक), राजीव रंजन कुमार, सुरज मालपहाड़िया, अमित कुमार गुप्ता, राजेन्द्र कुमार, राजहंस, स्किल सेंटर के प्रशिक्षकगण एवं अन्य कार्यालय कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *