तेतला में दिसुवा करम महोत्सव में उमड़े भूमिज समाज के सैकड़ों प्रतिनिधि

पोटका : आदिवासी भूमिज समाज झारखंड के तत्वावधान में तेतला फुटबॉल मैदान में आयोजित चौथा विशाल करम महोत्सव में तीन राज्यों से भूमिज समाज के हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे इस आयोजन में कुल 130 सांस्कृतिक नृत्य दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में गाजे बाजे के साथ अखाड़ा में सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति की जिसमे झारखंड की परंपरा एवं संस्कृति की झलक दिखी.
महोत्सव का शुभारंभ नाया मेयालाल सरदार (तेंतला) व गणेश सरदार (सरायकेला) द्वारा पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना कर किया गया। मौके पर आभूस के सलाहकार सिद्धेश्वर सरदार ने कहा कि करम महोत्सव का आयोजन क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि के लिए किया गया है। करम पूजा से मिट्टी में रोग निरोधक क्षमता बढ़ती है और ग्रामवासी निरोग होते हैं। पूजा उपरांत पश्चिम बंगाल के 15, ओडिशा 14 और झारखंड के विभिन्न गांवों से आए 91 नृत्य दलों का आखड़ा में बारी बारी से प्रवेश कराया गया। नृत्य दलों ने मांदर और धोमसा की ताल पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन बांसती सरदार व पिंकी सरदार ने किया.थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने भी भीड़ को नियंत्रित करने हेतु प्रशासनिक व्यवस्था पर नजर जमाए रखा। इस अवसर पर उप प्रमुख उर्मिला सामाद,पश्चिम बंगाल से निरोध सरदार,डोमन सरदार व अजीत सरदार, ओडिशा से सोमानी सरदार, शंकर मुंडा,सिद्धेश्वर सरदार, जयपाल सिंह सरदार, हरीश सिंह भूमिज, सुदर्शन भूमिज,बलराम सरदार, सुखदेव सरदार,कमलिनी सिंह, ज्योत्सना सरदार,सूरजमनी सरदार, मानसिंह सरदार,बसंती सरदार, मानिक सरदार, बलराम सरदार, ग्राम प्रधान शत्रुघ्न सरदार,सुखदेव सरदार , अनीता कुमारी, राकेश सरदार,गौरी सरदार,अंगद सरदार,सुषमा सरदार,रुपाली सरदार,संगीता सिंह,अजित सरदार सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *