तेतरियाखाड में सीसीएल हाईवा चला तो जनता के साथ सड़क सदन होगा आंदोलन : प्रकाश राम
बालूमाथ । बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित तेतरियाखाड कोलियरी में अगर हाईवा चला तो हाईवा रोकने के लिए जनता के साथ सड़क से लेकर सदन आंदोलन में जाऊंगा लेकिन किसी भी कीमत पर हाईवा नही चलने दूंगा। वही नौकरी मुआवजा की मांग को लेकर विधानसभा में आवाज उठाऊंगा। यह बात लातेहार विधायक प्रकाश राम ने तेतरियाखाड कोलियरी में आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। वही आगे कहा कि तेतरियाखांड कोलियरी में कुछ वर्ष पूर्व लेबर लोडिंग से 8000 लोगो को रोजगार मिलता था। जो समाप्त हो गया। और अब पीएनएलएम कंपनी और सीसीएल सांठ-गांठ करके हाईवा चलाकर 700 ट्रक मालिको का रोजगार छीनने का प्रयास कर रही है। लेकिन प्रकाश राम के जीते जी ऐसा नही होगा। इसके अलावा धरना कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि संजय यादव,भाजपा नेता सुनील पांडे, बसिया मुखिया विमला देवी, ट्रक एसोसिएशन के कृष्णा साव, विस्थापित नेता रौशन यादव ने भी संबोधित किया। और बताया कि तेतरियाखाड कोलियरी में बैंड पत्थर मिलाकर सीसीएल द्वारा आठ लाख टन कोयले का स्टॉक कर दिया गया है। कोयले की गुणवत्ता को खराब कर पीएनएमएल कंपनी और सीसीएल मिलकर यहां हाईवा चलाने का प्रयास कर रही है। हाईवा चल जाने से यहां 700 ट्रक मालिकों के पेट में सीधी लात पड़ जाएगी। वही आयोजित धरना कार्यक्रम का संचालन राजन यादव ने किया। मौके पर सैकड़ो ट्रक ऑनर एसोसिएशन के लोग मौजूद थे।बता दे कि कोलियरी में नौकरी मुआवजा की मांग को लेकर विस्थापित ग्रामीण 24 दिन से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे है। मौके पर मो०जुबैर, काली यादव,राजेंद्र कुमार, अरविंद यादव,विजय यादव, दीपू गुप्ता, मो०नासिर,रवि यादव, राजेश राम,मंटु साव, राजेन्द्र साव,दिलिप यादव, प्रकाश राम,गोविंद साव,बसंत कुमार, मो० शमीम, उपेंद्र कुमार, दिलमणि यादव,विनोद साव समेत कई ट्रक मालिक उपस्थित थे।










