तापमान में गिरावट जारी, हाड़ कंपाने वाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

पाक जिले के तापमान में काफी गिरावट आई है। जहां न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है। ठंड बढ़ गई है और पछुआ हवा चलने से लोग शाम ढलने से पहले घरों में दूबकने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे है। वहीं सुबह-शाम घना कोहरा से भी परेशान है।तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन और कनकनी बढ़ गई है। जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।

सुना लग रहा है बाजार

ठंड की स्थिति को देखते हुए शहर के मुख्य बाजार सुना लग रहा है। सामान्य दिनों में जहां बाजार में काफी चहल-पहल होती थी। मंगलवार को सुबह से पछुआ हवा चलने से बाजार में सुना सुना लग रहा था। काफी कम संख्या में लोग बाजार में पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी कम संख्या में लोगों का आना हो रहा है। ऐसे में हर तरह की चीजों की बिक्री काफी घट गई है। जिससे दुकानदारों के चेहरे पर उदासी छाई हुई है।

मरीजों को हो रही ज्यादा परेशानी

हाड़ कंपाने वाली इस ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को हो रही है। हार्ट स्ट्रोक, खांसी, सर्दी व बुखार सहित अन्य कई तरह के रोगों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सदर अस्पताल में सुबह से ही मरीज ईलाज के लिए पहुंच रहे है।

बच्चों एवं बुजुर्गों को भी हो रही काफी परेशानी

ठंड के कारण बच्चों एवं बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। बच्चे सर्दी के शिकार हो रहे हैं। वहीं बुजुर्ग कई तरह के रोगों से परेशान हो रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चों एवं बुजुर्गों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो‌। थोड़ी भी परेशानी होने पर चिकित्सक के पास ले जाएं तथा उनसे सलाह लें।

ठंड को देखते हुए स्कूलों को कराया बंद

बढ़ती ठंड की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने चिट्ठी निर्गत कर 4 जनवरी तक सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। ताकि छोटे बच्चों को ठंड के मौसम में किसी भी तरह का कोई परेशानी नहीं हो।

अलाव एवं गर्म कपड़ें बना लोगों का सहारा

ठंड को देखते हुए लोगों का सहारा अलाव एवं गर्म कपड़ा बन गया है। सुबह होते ही लोग चौक-चौराहों पर लकड़ी जलाकर हाथ तापने को मजबूर हैं। शाम ढलते ही प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न चौंक चौराहों पर अलाव का व्यवस्था किया जा रहा है, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *