डोर टू डोर चलाया गया विधिक जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर जिले के लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा समेत अन्य प्रखंडों के पाडेरकोला, बड़ा घघरी में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स भरत कुमार साहा सौरभ कुमार यादव, जयंती टुडू, द्वारा डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें जादू-टोना प्रथा, बाल विवाह के नाम पर अत्याचार के खिलाफ, सड़क दुर्घटना पीड़ित, प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के पीड़ित को मिलने वाले मुफ्त कानूनी सहायता समेत डॉन, संवाद, जागृति, आशा योजनाएं पर लोगों को जागरूक की गई। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता समेत राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।










