डॉ लिमये की पुण्य तिथि को डॉ सारंगी ने सेवा दिवस के रूप में मनाया

झारखण्ड के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार सारंगी पिछले 15वर्ष से चुनावी राजनीति से प्रत्यक्ष रूप से दूर है,लेकिन79वर्ष में भी सामाजिक रूप से काफी सक्रिय है।सामाजिक सरोकार को आज भी शिद्दत से निभा रहे है। कड़ाके की ठंड से गरीब गुरुवे ठिठुर रहे है।उन्होंने गत दिन पथरा,मानसमुदिता समेत कई पंचायत के गांव का दौरा कर ठिठुरते लोगों को राहत देने हेतु 2000से अधिक कंबल का वितरण किया।पुनः आज अपने आवासीय परिसर में समाजवादी चिंतक मधुलिमय की पुण्य तिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए एकबार फिर 2000से अधिक लोगों को कंबल प्रदान किया।डॉ सारंगी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में अगर है तो सामाजिक दायित्वबोध जरूरी है।मै आज उसी दायित्व के निर्वहन का प्रयास कर रहा हूं।मौके पर उनके प्रमुख साथी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *