डीसी व एसपी ने कहा अवैध परिवहन पर करें सख्त कार्रवाई

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी ने जानकारी दिया की माह में पांच सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 5 लोगों की मृत्यु हुई है। पिछले वर्ष एवं पूर्व माह की तुलना में दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। अगस्त से नवंबर तक 422 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 23 लाख 35 हजार 265 रुपए का जुर्माना वसूला गया। केवल नवंबर माह में 6 लाख 50 हजार का चालान किया गया। शेष 2 लाख 81 हजार 183 की बकाया राशि के भुगतान हेतु वाहन स्वामियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिसके बाद बकाया जमा न करने पर वाहनों को ब्लैकलिस्ट करते हुए न्यायालयीय नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्देश दिया गया कि प्रति माह दण्डात्मक वसूली 10 लाख से कम नहीं होनी चाहिए।
उपायुक्त मनीष कुमार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लिट्टीपाड़ा-पाकुड़ मुख्य सड़क के सभी गड्ढों को तत्काल भरने की कार्रवाई करें। परिवहन व पुलिस विभाग संयुक्त वाहन जांच अभियान प्रतिदिन संचालित करें। ड्रिंक-एंड-ड्राइव जांच सभी प्रमुख मार्गों पर नियमित रूप से हो। सड़क किनारे जहां-तहां खड़े भारी वाहनों पर टो मशीन के माध्यम से कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *