डीसी ने आश्रय गृह का किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश

पाकुड़। डीसी मनीष कुमार ने मंगलवार को बस स्टैंड परिसर में संचालित आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रयविहीन एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। नगर परिषद पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने उपायुक्त को अवगत कराया कि आश्रय गृह में रह रहे सभी आश्रयविहीन व्यक्तियों के लिए
बिस्तर, तकिया, ठंड से बचाव हेतु कंबल, मच्छरदानी, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आश्रय गृह में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। सभी मूलभूत सुविधाएं सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ रहें और बढ़ती ठंड को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को वृहद स्तर पर अभियान मोड में संचालित किया जाए ताकि आश्रयविहीन एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित रूप से आश्रय गृह तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसी भी आश्रयविहीन व्यक्ति को खुली जगह पर रात गुजारने से पूर्व तुरंत रेस्क्यू कर आश्रय गृह में सुरक्षित व्यवस्था प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *