डीपीएस में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
पतरातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम साकुल के वाल्मीकि नगर में संचालित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रोबोट आदि जैसे विभिन्न प्रकार के मॉडल का प्रदर्शन विद्यार्थियों के द्वारा किया गया। इन मॉडलों को मुख्य अतिथि अतुल वर्मा (डीजीएम) बीएचईएल, शमशेर सिंह (वरिष्ठ अभियंता) मुखिया सुमन भारती, भगवान सिंह आदि गणमान्य लोगों ने प्रदर्शों को देखा और सराहना की।
मौके पर दर्जनों अभिभावक भी शामिल थे। अंत में सभी अतिथियों और प्रधानाचार्य कुंदन भट्टराई विद्यार्थियों को बधाई दी और उनकी सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य जारी रखने का आग्रह किया। मौके पर अंकित दहल, रोशनी कुमारी, कविता, अंजली शर्मा, उमेश साहू, किरण कुमारी, नंदू साहू, ज्योति कुमारी, शांति देवी आदि शामिल थे।










