डीएवी गोसाईडीह के कराटे खिलाड़ियों ने बढ़ाया राज्य का गौरव, 18 पदक किए अपने नाम
बुंडू। महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल गोसाईडीह बुंडू के छात्रों ने 11वें नेताजी सुभाष कप–2026 अंतरराष्ट्रीय कराटे-डो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के 18 छात्रों ने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न वर्गों में 1 स्वर्ण, 3 रजत एवं 14 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता ग्लोबल शोतोकान कराटे-डो एसोसिएशन द्वारा 24 एवं 25 जनवरी 2026 को अलमहान दास इंडोर स्टेडियम, हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में आयोजित की गई। यह चैंपियनशिप नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दीं। फोटो










