ठेका मजदूरों को लेकर यूसीडब्लूयु एव प्रबंधन की बैठक
खलारी।ठेका मजदूरों के बकाया सीएमपीएफ, पेंशन एवं बोनस भुगतान को लेकर डकरा जी एम ऑफिस सभागार मे यूनाइटेड कोल वर्कर यूनियन /एटक के दिए गए नोटिस पर एन के प्रबंधन एवं यूनियन के बिच द्विपक्षीये व्रत हुई जिसमे प्रबंधन की ओर से सकारात्मक पहल करते हुए ठेका मजदूरों का सी एम पी एफ भुगतान हेतु सहज फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इसपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा की हर एक दो दिन मे मुझे इसके बारे मे जानकारी दे कार्य कैसे हो रहा है किस गति से हो रहा है सभी परियोजना पदाधिकारी को एन के जी एम की ओर से कहा गया है की अपने अपने परियोजना मे इस कार्य हेतु अलग से एक कलर्क को लगाकर कर युद्धस्तर पर ठेका मजदूरों के सी एम पी एफ का सहज फॉर्म भरा जाये उन्होंने स्पष्ट कहा की अगर बिभाग जिम्मेवारी से कार्य करती है तो यह कार्य बहुत जल्द पूरी हो सकती है इसके अलावा ठेका मजदूरों का पहचान पत्र निर्गत करने एवं बोनस भुगतान की कार्य भी जल्द से जल्द करने का निर्देश दिए है इसकार्य के लिए यूनियन की ओर से दिनेश भर को जिम्मा दिया गया है आज के बर्ता मे एन के जी एम दिनेश कुमार गुप्ता एस ओ पी शैलेन्द्र कुमार,डकरा,रोहणी, पुरनाडीह एवं चुरी ,केडीएच परियोजना पदाधिकारी के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित हुए यूनियन की ओर से प्रेम कुमार, कृष्णा चौहान, रमेश चौहान,अरबिंद कुमार,जीतेन्द्र सिंह, कैलाश यादव, कृष्णा शर्मा,रामचंद्र शर्मा भानु प्रताप यादव,सलीम अंसारी,बबलू अंसारी,वीरेंद्र सिंह,नारायण चौहान, जय कुमार, दिनेश महतो,बलराम महतो, दीपक करमाली, नंदू प्रमोद गिरी, सुरेश सिंह, बैकुंठ सिंह, संतोष प्रजापति, बबलु लोहार,अमानत अंसारी,देवसागर रामचंद्र शर्मा वीरेंद्र सहित कई ठेका मजदूर मौजूद थे।यूनियन ने स्पष्ट तौर पर कहा की जिस तरह बर्ता हुई है उस अनुरूप कार्य नहीं होता है तो नोटिस के अनुसार 07 फ़रवरी को यूनियन पूरी ताकत के साथ डकरा साइडिंग एवं कांटाघर का कार्य बाधित करेगी जिसका सारा जवाबदेही प्रबंधन की होगी










