ठंड में जरूरतमंदों के लिए बने सहारा, राजकुमार सिंह ने बांटे कंबल व जैकेट
पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी राजकुमार सिंह ने शुक्रवार को जादूगोड़ा के सुप्रसिद्ध रंकनी मंदिर में पंडितो व असहाय जरुरतमंद लोगो के बीच कंबल व जैकेट का वितरण किया. कड़ाके की ठंड के बीच सहायता पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे.
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राजकुमार सिंह मंदिर के पंडितो व वहा के जरूरतमंद लोगो के बीच पहुंचे. कई दिनों से जारी शीतलहर में ग्रामीण उनके आने की प्रतीक्षा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पंडितो व बच्चो को अपने हाथों से जैकेट पहनाकर सर्दी से बचाव का संदेश दिया.
मौके पर मौजूद मंदिर परिसर के सदस्य बैजू सिंह ने कहा कि राजकुमार सिंह वर्षों से लगातार सामाजिक सेवा में लगे हुए हैं. वे हर साल जाड़े के मौसम में ऊनी वस्त्र, दुर्गा पूजा में साड़ी एवं दीपावली के अवसर पर मिठाइयों का वितरण करते हैं, जिसका यहाँ के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं.
साथ ही रास्ते में मिले अन्य जरूरतमंद लोगों को भी दर्जनों कंबल एवं जैकेट वितरित किए गए. राजकुमार सिंह की इस पहल से क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और मानवीय संवेदनाओं का संदेश प्रसारित हुआ.









