ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
साहिबगंज।ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर व्यक्ति की मौत हो गई घर से काम करने की बात कह कर निकले मगर आपस देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा खोजबीन में पता चला कि ट्रेन की चपेट में आने के कारण मौत हो गई है।पता हो कि जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के शांति नगर घोघी निवासी जगदीश मंडल (45) वर्ष पिता स्व. लालमन मंडल की मौत सतपुलवा रेलपुल के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जगदीश मंडल मजदूरी का काम करता था। जहां वो मंगलवार की सुबह अपने घर वालों को काम पर जाने की बात कहकर निकला परंतु देर रात तक वापस अपने घर नहीं लौटा। उधर जब देर रात तक जब मृतक अपने घर वापस लौटकर नहीं आया तो परिजन के द्वारा खोजबीन जारी रखी।उधर बुधवार की सुबह जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस ने मृतक व्यक्ति के परिजनों को उसका शव सतपुलवा रेलपुल के पास देखे जाने की जानकारी दी जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की। जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम हेतु साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया। वही मृतक जगदीश मंडल अपने पीछे पत्नी अनीता देवी, पुत्र दीपक कुमार, पुत्री प्रियंका कुमारी व पुत्र आयुष कुमार छोड़ गया है।मृतक की पत्नी अनीता देवी ने सदर अस्पताल में बताया कि उसके पति जी एक मात्र कमाने वाले थे।अब बच्चों का देखभाल कौन करेगा। उधर इस घटना से पूरे परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।










