टेल्को पार्क के पास नशे के दौरान खूनी हमला, एक युवक की हत्या, दूसरा घायल

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.आपको बता दे की दो मित्र जुगसलाई से टेल्को अपने दोस्तों से मिलने पहुंचा की वही टेल्को पार्क के समीप चरस का सेवन करने लगा थी तीन चार युवक आ धमका और चापर से हमला कर दिया जिसमें सोहेल नामक युवक की मौत हो गई वही एक युवक अपना जान बचाकर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा.जबकि सोहेल नमक युवक का शव नीमडीह क्लब के पीछे झाड़ी में फेंक दिया. हालांकि शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है और अपराधियों के धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. वैसे टेल्को में हुई हत्या पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है.खैर बात कुछ भी हो लेकिन इस हत्या के बाद टेल्को क्षेत्र में दहशत व्याप्त है. वह मृतक और घायल दोनों जुगसलाई का रहने वाला है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *