टीम इंडिया के फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा के साथ स्कूली बच्चों ने खेला मैच
गोला। सिद्धार्थ इंटरनेशनल एकेडमी पुरबडीह में फुटबॉल क्लब मैच का आयोजन किया गया। मैच में मुख्य रूप से भारतीय टीम के अंडर 17 फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा,राखी कुमारी व कोच अनवरुल हक़ मौजूद थे। फुटबॉल मैच सिद्धार्थ फुटबॉल क्लब और यंगर क्लब पुरबडीह के स्कूली बच्चों के बीच में खेला गया। मैच में दिव्यानी लिंडा भी स्कूली बच्चों के साथ खेलती हुई दिखाई दी। उन्होंने अपने खेल से मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रोमांचक मुकाबले में
सिद्धार्थ फुटबॉल क्लब 2:1से विजय रहा। इस अवसर पर दिव्यानी ने पत्रकारों से कहा कि खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफॉम तब मिलेगा ज़ब उनका एक कोच हो। खेल को अच्छे से खेलने के किये प्रोटीन युक्त भोजन की आवश्यकता पड़ती है। तभी आप शारीरिक रूप से फिट रह सकते हैं। गांव स्तर के खिलाडी काफ़ी मेहनत कर रहें है। नियमित रूप से अभ्यास जारी रखें सफलता जरूर मिलेगी। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौक़े पर स्कूल के चेयरमैन अनिल तिवारी, प्रिंसिपल दीप सिन्हा, वाइस प्रिंसिपल शैलेन्द्र कुमार, पंसस सतेन्द्र कुमार, उपमुखिया फूल कुमारी,सेक्रेटरी जनार्दन पाठक, शैलेंद्र सिंह, टेकलाल कुमार, रिशु कुनार, श्वेता कुमारी,, रोहित महतो, सतराजीत, विमला , मंजु , किरण कुमारी, पुष्पा , इंद्रजीत आदि थे।










