टंडवा में नाई समाज ने धूमधाम से मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती
टंडवा। प्रखंड स्तरीय नाई समाज के तत्वाधान में भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वा जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड नाई समाज अध्यक्ष संजय शर्मा,संचालन समाज सचिव रविन्द्र नाथ ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथि अजामो प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक किशुन कुमार दास,विशिष्ट अतिथि मध्य जिप सदस्य सुभाष यादव,कांग्रेस नेता मुकेश पासवान हजारीबाग,भाजपा युवा नेता रविन्द्र गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा जन नायक कर्पूरी ठाकुर की चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलित कर शुरुआत किया गया। अतिथियों को समाज लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
समारोह संबोधन में ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन चरित्र पर समाज से जुड़े विभिन्न वक्ताओं ने प्रकाश डाले। मुख्य अतिथि ने श्री दास ने कहा की देश की आजादी काल के बाद भारत में जाति प्रथा,शोषित पीड़ित,वंचित की स्थिति ठीक नहीं थी। शोषितों वंचितों दलितों के समाज के नाम रौशन करने वाले भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए कहा उनके समाज के प्रति अनुकरणीय कार्यों के लिए देश और समाज को गर्व है। जिस समय भुखमरी गरीबी की हालात थी,सरकार की नीति नियमो कानूनों से लड़ जाने वाले नेता के रूप में उभरे और समाज को ओबीसी और दलितों को शोषण से आजादी दिलाई,जब कर्पूरी ठाकुर मुख्य मंत्री बने तो लोग उन्हें ठाकुरवा कह कर संबोधित किया गया।वे भूत पूर्व सीएम श्याम सुंदर दास के बारे जिक्र किया, जब मुख्य मंत्री बने लोग उन्हें अधिक दिन नहीं चलने दिया गया। उन्होंने कहा की जब देश को मजबूत करने के गरीब शोषित वंचित दलितों ने देश के लिए बड़े बड़े योगदान दिया है लेकिन उनके योगदान कभी इतिहास में नाम अंकित नहीं है।इसका दुख जताया। कर्पूरी जी अपने जाति से ऊपर उठकर बड़ा सोच कर समाज को मजबूत करने की काम किया। और देश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को आभार प्रकट किया की जन नायक कर्पूरी ठाकुर के मरणो उपरांत भारत रत्न की उपाधि दी कहा।वहीं मध्य जिप सदस्य सुभाष यादव ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जीवन संघर्ष पर याद करते हुए नमन किया तथा उन्होंने कहा की आज की चका चौंध दुनिया में ऐसा नेता न हुए न बन सकेंगे उन्होंने समाज के लोग को शिक्षा को पैसे से नहीं खरीदा जाता सकता। बल्कि शिक्षा पर अधिक जागरूक रहने की बल दिया। हजारीबाग कांग्रेस नेता मुकेश पासवान जन नायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर को गरीबों के नायक बताया उन्होंने आरक्षण कोटा लागू कराने की काम किया ओबीसी पिछड़ा वर्ग को ऊपर उठाने के लिए वे अपने दम पर आगे बढ़ाया।आज पूरे भारत वर्ष में 63 प्रतिशत ओबीसी दलित वर्ग से आते है।कर्पूरी ठाकुर आरक्षण को बढ़ाने पर जोर दिए थे जो आज हमलोग इसका हक मिल रहा है बात कही। इस मौके पर समाज के संयोजक अशोक ठाकुर,समाज कोषाध्यक्ष बसंत कुमार, शिक्षक राजकुमार ठाकुर,शिक्षक मनोज उर्फ वासुदेव ठाकुर,शिक्षक सागर ठाकुर,रेलवे सुरेन्द्र ठाकुर,निरंजन ठाकुर,कोलेशवर ठाकुर,अरविंद ठाकुर,अवध ठाकुर,सुरेश ठाकुर,बिहारी ठाकुर,राजेश ठाकुर,राहुल ठाकुर,दीपक ठाकुर,प्रकाश ठाकुर,जितेंद्र अशोक ठाकुर,गणेश ठाकुर,रामावतार ठाकुर,सुबोध ठाकुर ललिता देवी,सुनीता सरिता,दीपा कुमारी सहित सैकड़ों उपस्थित थे।










