झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ, केंद्रीय समिति की बैठक सह शपथ ग्रहण समारोह

कुजू। झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ, जगेसर-पलानी परगना का केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सामुदायिक भवन, बंजी में हुई। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अनिल प्रसाद और संचालन महासचिव कुलदीप प्रसाद व सह संचालन अरविंद प्रसाद साहू ने की। जबकि धन्यवाद ज्ञापन केन्द्रीय कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद ने की। बैठक के दौरान लोगों ने समाज की एकजुटता समेत विभिन्न बिंदुओं पर अपना अपना मंतव्य दिया। वहीं, केन्द्रीय अध्यक्ष अनिल प्रसाद ने पिछली बैठक का प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। साथ ही, समाज के लोगों को अपनी एकजुटता बनाए रखने अपील की। उन्होंने संघ की महिला मोर्चा के खाली पड़े अध्यक्ष पद के लिए ओरला निवासी दयामंती देवी और महामंत्री पद के लिए बासाडीह निवासी बिंदु देवी को नियुक्त किया। बैठक के दौरान जातीय जनगणना कराने, होली मिलन समारोह करने, मेधावी छात्र-छात्राओं को संघ द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया। तत्पश्चात संघ के निर्वाचित मुख्य संरक्षक मथुरा प्रसाद साहू, सह संरक्षक हीरालाल साहू, शिव प्रसाद साहू, भीम प्रसाद साहू और नवगठित महिला मोर्चा को शपथ दिलाया गया। बैठक के दौरान मांडू ग्राम समिति ने शौंडिक भवन निर्माण हेतु एक एकड़ 19 डिसमिल रैयती भूमि बिना शर्त के दान देने का घोषणा किया। जिसपर मौजूद लोगों ने स्वागत कर आभार प्रकट किया। बैठक के दौरान बलकुदरा निवासी सीओ पवन साहू ने समाजहित में अपना सुझाव देते हुए संघ को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में हरिशंकर प्रसाद साहू, महेंद्र प्रसाद, ज्योतिंद्र प्रसाद साहू, रघुनंदन प्रसाद उर्फ मीरू, महेश प्रसाद उर्फ नेता, उमेश प्रसाद, रतन प्रसाद साहू, लखन प्रसाद, संजय प्रसाद, बाढ़ो साहू, नेगी साव, रामा साव, अशोक साहू, विनोद प्रसाद, गोपाल प्रसाद, जगदीश प्रसाद, महावीर शाह, हीरालाल साव, दिनेश्वर साहू, भागवत प्रसाद साहू, सुरेश साहू, राजेश साहू, जितेंद्र प्रसाद, सदानंद प्रसाद, पवन साहू, उल्लास साहू, त्रिभुवन प्रसाद, सत्येन्द्र प्रसाद, तालेश्वर प्रसाद, रामनारायण प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, प्रदीप, बसंत, महेन्द्र प्रसाद, बासुदेव प्रसाद, बीरबल कुमार, लोचन कुमार, कामता प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, रुदन प्रसाद, उमेश प्रसाद साहू उत्तम कुमार, रामावतार प्रसाद समेत काफी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *