झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का 18 को मिलन समारोह
खलारी। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का 18 को एकदिवसीय मिलन समारोह सह वनभोज गिरिडीह के खंडोली में आयोजित की गई है इस कार्यक्रम में यूनियन को सशक्त बनाने हेतु सीसीएल बीसीसीएल इसीलिएल कंपनी के जोनल पदाधिकारियो क्षेत्रीय अध्यक्ष सचिव यूनिट के अध्यक्ष सचिव को शामिल किया गया है. मिलन समारोह में यूनियन की मजबूती, विस्तार, मेम्बरशिप सहित संगठित असंगठित मजदूर एवं विस्थापितों की समस्याओ पर चर्चा कर कई अहम निर्णय एवं भावी रणनीति तय की जाएगी . कल के आहूत कार्यक्रम को केंद्रीय महासचिव माननीय फागु बेसरा ,केंद्रीय उपाध्यक्ष माननीय विनोद कुमार पांडे, मथुरा प्रसाद महतो, केंद्रीय सचिव जय नारायण महतो, श्री विजय हंसदा सांसद एवं कई वरिष्ठ मजदूर नेता मुख्य रूप से शामिल होंगे. कार्यक्रम में इस जोन के पिपरवार एन के मगध संघमित्रा आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र से कई पदाधिकारी शामिल होंगे उक्त आशय की जानकारी जोनल उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन ने दी है।










