झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति ने डुमरी विधायक को ज्ञापन दिया
झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के जिला कमेटी सदस्यों ने शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन डुमरी विधायक जयराम महतो के नाम केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार चौधरी को सौंपा है। जिसमे कहा गया है कि गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग झारखण्ड सरकार के संलेख ज्ञापन 1146 दिनांक 25 फरवरी 21 के आलोक में चिन्हीत सभी आन्दोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र, ताम्र पत्र में मोमेंटो प्रतिक चिन्ह अंग वस्त्र व पेंशन भुगतान वगैरह देने का प्रावधान है। लेकिन रामगढ़ जिला उपाउक्त के द्वारा आजतक चिन्हित आन्दोलनकारियों को ताम्र पत्र, प्रशस्ति पत्र व मेमेन्टो देकर समानित नही किया गया है। आंदोलनकारियों ने डुमरी विधायक को ज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराने की बात कही है। आग्रह किया है की रामगढ़ जिला के तमाम चिन्हित सभी आन्दोलनकारियों को उपर वर्णित सामग्री देकर सम्मानित करने हेतु उचित कार्यवाही करने की बात कही है। मौके पर आदित्य महतो, मो जलील, देवकी प्रसाद, कामेश्वर महतो, अमूल्य कुमार उपाध्याय, मोतीलाल महतो, प्रयाग महतो, सुनील राज चक्रवर्ती, भोलाराम मांझी, मुख्तार अंसारी, अशोक चक्रपाणि, अमरदीप चौधरी, तपन महतो, आनंद महतो, त्रिभुवन महतो, मो गुलाम उर्फ छुटकू, देवेंद्र महतो, मो आसिफ अंसारी, कृष्णा महतो, अबूसमा अंसारी, नरेंद्र महतो, महावीर महतो, बबलू महतो, रवि ठाकुर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।










