झामुमो ने कुरसे पंचायत में जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

बढ़ती ठंड को देखते हुए गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पतरातू प्रखंड के कुरसे पंचायत में गुरूवार को गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। यह कार्यक्रम झामुमो के रामगढ़ जिला संयोजक प्रमुख विनोद किस्कू के सौजन्य से जिला के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड समितियों के माध्यम से लगातार चलाए जा रहे शीतकालीन राहत अभियान की कड़ी के रूप में आयोजित हुआ। कुरसे पंचायत में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व पतरातू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो, प्रखंड सचिव उदय मालाकार एवं वरिष्ठ नेता जलाल सिंह ने किया। इस दौरान दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि झारखंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंच रही हैं। राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रत्येक नागरिक तक शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार एवं कृषि से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए ठोस रोडमैप तैयार किया गया है और चुनाव के समय किए गए वादों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन युद्ध स्तर पर किया जाए, तो आने वाले 10 वर्षों में झारखंड शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकता है। इसके लिए राज्य की जनता को एकजुट और संकल्पित रहने की आवश्यकता है, तभी ‘अलग राज्य झारखंड’ की परिकल्पना साकार होकर यह राज्य पुनः समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। इस अवसर पर जानकी देवी, लीला देवी, आरती देवी, सोहनी देवी, कांति देवी, बुधन मुंडा, आशा देवी, राजकुमार प्रसाद, नंदू करमाली, परमवीर सिंह, अमृत सिंह, महेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *