झामुमो नेता संजीव बेदिया ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया
संवाददाता उरीमारी । बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पोटँगा पंचायत के तेतरिया गांव में झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार संयुक्त सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिला जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने 150 जरूरतमंद महिला पुरुष के बीच कंबल का वितरण किया। संजीव बेदिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शीतलहरी के साथ सुबह में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस देखी जा रही है, कड़ाके की ठंड पड़ रही है । इससे बचने की जरूरत है नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है ।कंबल का प्रयोग जरूर करें ठंड से बचें l मौके पर उपस्थित झामुमो केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी,सुरेंद्र करमाली,संजय करमाली, मनी करमाली, बिरसा हेंब्रम, वीरेंद्र बेसरा, विनोद तूरी, वेणु बेसरा ,विनीता मांझी, मोहन हेंब्रम, संतोष बेसरा ,रमेश किस्को ,दीपक हेंब्रम, शिवराम मांझी, राज बेसरा, रामधन मांझी, विनोद तुरी, सुरेश टूडू, इत्यादि सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे ।










