झाबर पंचायत के वार्ड संख्या-5 में जला ट्रांसफार्मर, शीघ्र लगाये जाने का निर्देश: जिप उपाध्यक्ष

बालूमाथ। झाबर पंचायत के वार्ड संख्या-5 में ट्रांसफार्मर जल जाने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अनीता देवी ने तत्काल कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल लातेहार से दूरभाष पर संपर्क किया और वार्ड संख्या-5 में शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाये जाने का निर्देश दिया। अनीता देवी ने कहा कि
“बिजली जैसी बुनियादी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई कर ग्रामीणों को जल्द राहत देने का निर्देश दिया गया है।उपाध्यक्ष जिला परिषद के हस्तक्षेप के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने आशा जताई है कि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *