जेएलकेएम का पांचवे दिन धरना हुआ समाप्त, इंजीनियर ने किया अस्पताल निर्माण का निरक्षण

खलारी। खलारी में 50 बेड वाले अस्पताल निर्माण में अनियमितता के खिलाफ 15 दिसंबर से प्रखंड कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का आंदोलन शुक्रवार को समाप्त हो गया। मोर्चा के द्वारा धरना दिए जाने के पांचवें दिन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एहतेशाम अहमद खलारी पहुंचे और मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता कर अस्पताल निर्माण मे हो रहे कोताही को दूर करने की बात कही। इसके बाद में मोर्चा के सदस्यों के साथ अस्पताल निर्माण स्थल पर पहुंचकर वहां पर भरी गई छाई को हटवाया और अस्पताल निर्माण में उच्च कोटि का सरिया और सीमेंट उपयोग करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अस्पताल निर्माण में किसी भी तरह की गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर ठेकेदार के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। इसके साथ ही प्लिंथ में जो भी छाई भरा हुआ है उसे भी बाहर निकालने का निर्देश दिया गया। अनिश्चितकालीन धरना का नेतृत्व कर रहे रतिया गंझू ने कहा कि यह अस्पताल खलारी प्रखंड के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था है। यदि इसके निर्माण में किसी भी तरह की फिर से कोताही बढ़ती गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। क्षेत्र में कहीं भी विकास कार्य में भ्रष्टाचार दिखाई देगा तो उसके खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर तोहिद अंसारी, दीपक महतो, कृष्णा यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *