जेंडर समानता के लिए राष्ट्रीय अभियान में लोगों ने ली शपथ

नई चेतना 4.0 की पहल बदलाव का अभियान कार्यक्रम के मौके पर लेस्लीगंज थाना परिसर में थाना के सभी अधिकारियों के साथ महिला पुरुष पुलिसकर्मी सहित आम जन शामिल हुए।उपस्थित सभी लोगों ने जेंडर समानता का शपथ लिया।मौके पर जेंडर सीआरपी कविता दुबे शपथ दिलाते हुए कहा कि यह पहल सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की आवाजाही,हिंसा के डर, सड़कों पर उत्पीड़न में कमी लाना इत्यादि गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई।साथ ही घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस की महिलाओं के प्रति सहयोग रूपी भागीदारी सुनिश्चित कराना और बालिकाओं के समान अधिकार के महत्व पर संवाद स्थापित करना प्राथमिकता होगी।यह अभियान 25 नवम्बर से 23 दिसंबर तक चलेगा।मौके पर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, एएसआई हरेंद्र पासवान,सच्चिदानंद शर्मा,भुवनेश्वर ठाकुर, महिला पुलिस मंजू कुमारी, वीना देवी,लीला देवी,जेंडर सीआरपी रानी देवी,रीना देवी,सुप्रिया देवी,बिंदु देवी,पूजा कुमारी, इंदुलता देवी, दिव्या देवी,रिंकी देवी, पुष्पा देवी,श्वेता रैना,सुनीता देवी, सीएलएफ सैक सिंधु देवी,बबीता देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *