जुगसलाई में राष्ट्रपति मार्ग के पास टायरों में आग, मचा अफरा-तफरी
जमशेदपुर के जुगसलाई में उस समय अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया जब राष्ट्रपति के रूट लाइन में सड़क किनारे रखे टायरों में भीषण आग लग गई,हालांकि ज़िला प्रशासन व अग्निशमन विभाग की ततपरता से आग पर काबू पा लिया गया जिस से एक बड़ा हादसा टल गय राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व पूरे शहर में सड़क किनारे फुटपाथी दुकानदारों को हटा दिया गया है इसी क्रम में जुगसलाई थाना अंतर्गत फाटक गोल चक्कर के निकट टायर के फुटपाथी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर अपना टायर रेलवे बाउंड्री के पीछे रख दिए है, आज अचानक स्थानीय युवकों ने देखा कि रेलवे बाउंड्री के पीछे यानी रेलवे ट्रैक से कुछ ही दूरी पर रखे टायरों में आग लग गई है और आगे ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है देर ना करते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जुगसलाई थाने और अग्निशमन विभाग को दी जहां अग्निशमन विभाग टाटा स्टील व झारखंड सरकार की 3 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया,जिस से एक बड़ा हादसा टल गया, आपको बता दे महामहिम इसी मार्ग से होकर करंडीह जाहेर थान जाएंगी फिर इसी मार्ग से होकर लौटेंगी, प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार किसी असामाजिक तत्व द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है










