जीसीजेडी हाई स्कूल में संस्थापक कुंदन कुमार सिंह का मना 74वां जन्मदिन
जीसीजेडी हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने शनिवार को विद्यालय के संस्थापक सह सचिव कुंदन कुमार सिंह का 74वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सचिव द्वारा केक काटा गया तथा बच्चों के बीच केक और मिठाइयों का वितरण किया गया।
जन्मदिन के मौके पर विद्यार्थियों की ओर से संस्थापक को उपहार भी भेंट किए गए। शिक्षकों एवं छात्रों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्सवमय बना रहा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवपुजन सिंह चौहान, मुरारी प्रसाद सिंह सहित शिक्षक निराकार साव, सोमेश्वर झा, बिनोद लाल, कृष्ण कुमार, नरेश प्रसाद सिंह, निमाई मार्डी, किरण कुमारी, अल्पना सिंह, बिष्णु पातर, बासुदेव गिरी, राज मार्डी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संस्थापक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे और सफल जीवन की कामना की। उनके नेतृत्व में विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास की सभी ने सराहना की।










