जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नए अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पूरे जिला में मारवाड़ी समाज के लोगों में चर्चा तेज हो गई है वर्तमान से 2 सालों से जिला अध्यक्ष के पद पर पदभार संभाले हुए मुकेश मित्तल ने बताया कि 15 दिसंबर तक चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण कर ली जाएगी।
चुनाव की चर्चा तेज होते ही जिला अध्यक्ष पद के लिए कई उम्मीदवार अभी से ही ताल ठोकने लगे हैं और इसको लेकर प्रचार प्रसार भी प्रारंभ कर दिए हैं।
इस बार से इस बार घाटशिला अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्र से भी कई लोग जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने को तैयारी में जुट गए हैं।
जिला अध्यक्ष पद के लिए जिन-जिन लोगों के नाम प्रमुखता से चर्चा में है उनमें से प्रमुख रूप से वर्तमान जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल एवं समाजसेवी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी सुरेश शर्मा उर्फ लिप्पू शर्मा एवं विवेक चौधरी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है इन लोगों के द्वारा अभी से ही समाज के लोगों के बीच जिला अध्यक्ष पद के उम्मीदवारी को लेकर प्रचार भी प्रारंभ कर दिया गया हे।
विवेक चौधरी के द्वारा लगातार सोशल मीडिया में जिला अध्यक्ष के उम्मीदवारी प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
लिपू शर्मा युवा समाजसेवी के रूप में काफी प्रसिद्ध है एवं उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में भी कई लोगों को रक्त दान दिलाकर काफी मदद किया है साथ ही साथ कोरोना के समय में भी काफी लोगों को उन्होंने कई तरह से मदद की है जिसको लेकर भी समाज में उनका प्रभाव काफी है।
वर्तमान जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के द्वारा भी 2 सालों से जिला अध्यक्ष पद को संभाल रहे हैं उनके द्वारा भी संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया गया।
समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से भी कई उम्मीदवार इस बार जिला अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोकने को तैयार है लगातार ग्रामीण क्षेत्र के मारवाड़ी समाज के लोग जिला सम्मेलन के संगठन में ग्रामीण क्षेत्र के अनदेखी करने का आरोप भी लगाया जाता है जिसको लेकर ग्रामीण मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य एकजुट होने लगे हे।










