जामताड़ा में 12 दिसंबर को होगा कल्चरल कॉउचर फैशन वीक 2K25, ऑडिशन में उमड़ा युवाओं का उत्साह

जिले में होने वाले कल्चरल कॉउचर फैशन वीक 2K25 को लेकर तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। पी.एस. फैशन और विक्टर किंगडम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस फैशन वीक का भव्य आयोजन 12 दिसंबर को जामताड़ा में किया जाएगा। आयोजन से पहले जिले में ऑडिशन का दौर पूरा हो चुका है, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग और मेकअप आर्टिस्ट की विभिन्न श्रेणियों में हुए इस ऑडिशन में युवाओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। ऑडिशन में जज के रूप में सेंट एंथनी स्कूल के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, फैशन डिजाइनर डिंपल गुप्ता, और जामताड़ा की वर्ष 2024–25 की मिस क्वीन कृतिका गुप्ता मौजूद रहीं। तीनों जजों ने प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जामताड़ा के युवा फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।वही जजों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच देते हैं, बल्कि उन्हें करियर के नए अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष का फैशन वीक पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और उच्च स्तर का होगा।विक्टर डांस किंगडम के निदेशक विजय सिंह ने बताया कि यह आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उनके अनुसार, फैशन वीक के लिए जिले भर से चुने गए प्रतिभागी 12 दिसंबर को रैंप पर अपने हुनर और स्टाइल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं, वे अब भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।आयोजकों का मानना है कि फैशन वीक 2K25 जामताड़ा के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा, जिससे न केवल जिले की प्रतिभा राष्ट्रीय मंच पर पहुँचेगी, बल्कि जामताड़ा की पहचान भी फैशन की दुनिया में और अधिक चमकेगी। इस भव्य आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है, और प्रतिभागी भी 12 दिसंबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारी में जुट गए हैं।
मौके पर झूमा गौन, निकिता नारायण, लवली, जागृति, स्वीटी, विशाखा, नैना सिंह, मधुमिता, निशिता सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *