जादूगोड़ा: एथेनॉल कंपनी में बाहरी लोगों की एंट्री पर भाजपा का विरोध तेज़

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राखा कोपर के जियाडा स्थित आवंटित जमीन में एथेनॉल कंपनी कंपनी का निर्माण कार्य काफी जोर-जोर से हो रहा है वही इस क्षेत्र में बाहरी लोगों को भी लाकर बसाया जा रहा है एवं यहां पर अवैध रूप से बस्ती बसाई जाने का भी आरोप भाजपा नेताओं के द्वारा लगातार की जा रही है भाजपा के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है और बाहर से आकर लोगों को बसाया जा रहा है कंपनी के द्वारा यहां पर उन्हें अवैध रूप से बस्ती में बसा दी गई है इन लोगों के द्वारा यहां पर गंदगी फैलाई जा रही है नदी में भी गंदा-गंदा सामान डाला जा रहा है और बाहर से आकर रहने के कारण आसपास के लोगों में असुरक्षा की भावना भी उत्पन्न हो रही है जिसको लेकर लगातार भाजपा के द्वारा आवाज उठाई जा रही है ।
इस क्षेत्र में लगातार बाहरी लोग आने से आसपास में सीआरपीएफ कैंप सीटीसी कैंप भी है जिस पर भी खतरा मंडरा सकता है कोई भी बड़ी घटना घट सकती है।
लगभग 200 लोग यहां पर बाहर से आकर रहने लग गए हैं।
झुंड के झुंड आसपास के क्षेत्र में घूमते रहते हैं।
इस तरह से बाहरी लोगों के आने के कारण ही क्षेत्र में कई बार चोरी की घटना भी घट चुकी है।
यहां के स्थानीय मिस्त्री कमल महतो उर्फ राजा महतो विगत 3 महीना से गायब है अभी तक भी इसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है जिसको लेकर भी स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
इस मामले को लेकर थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने बताया है कि कंपनी को कड़ी हिदायत की दी गई है नए लोगों का रजिस्टर मेंटेन करने के लिए एवं बुधवार को मुसाबनी के सीओ के साथ मिलकर जांच पड़ताल किया जाएगा ।
रुवाम गांव के ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो का कहना है कि इथेनॉल बनाने वाली कंपनी की कीजलाखएग्रो प्राइवेट लिमिटेड को भी लिखित आवेदन दिया गया है कि किसी भी बाहरी आदमी को लेने से पहले उसका सत्यापन किया जाए थाना में भी इसको लिख कर दिया गया है ।
सी ओ मुसाबनी पवन कुमार ने कहा कि जांच पड़ताल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *