जांच मे पाया गया मिलावटी पनीर ,फैक्टरी पर रहेगी प्रशासन की कड़ी निगरानी हजारीबाग उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर हुई थी कार्यवाही

चरही चरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगातार छः महीनों से पूर्णापानी में संचालित हो रही थी मिलावटी पनीर बनाने काम । जहां फूड सेफ्टी विभाग द्वारा रविवार को नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री में छपामारी किया गया था । वही नकली पनीर जप्त किया गया था। इस फैक्टरी का संचालन इससे पहले भी ओवर ब्रिज के समीप किया जा रहा था। पूर्णापानी को सुरक्षित जगह मानकर फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। फूड सेफ्टी विभाग अधिकारी के अनुसार अत्यधिक गंदगी में खाद्य पदार्थों के निर्माण तथा बिना FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन के खाद्य कारोबार संचालित करने
जैसे गंभीर उल्लंघनों के कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत उक्त परिसर को अगले आदेश तक सील कर दिया गया था। संचालित जगह से लगभग पनीर 135 kg, माखन लगभग 40 लीटर, 10 kg मकई चूर्ण भी पाया गया था ।फूड सेफ्टी अधिकारी के अनुसार बताया गया कि सभी का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया था। पनीर में मिलावट पाया गया है संचालक पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *