जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा में 2510 छात्र होंगे शामिल
।जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि चयन परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे से होगी। चयन परीक्षा को लेकर जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये है। परीक्षा में कुल 2510 छात्र-छात्राओं के सम्मिलित होंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश सभी केंद्राधीक्षकों को दिया गया। जानकारी देते हुए बताया कि डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ उत्कृष्टत में 407 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह केकेएम कॉलेज में 468, हरिणडांगा हाई स्कूल में 267, महिला काॅलेज में 600, पाकुड़ पाॅलिटेक्निक काॅलेज में 408 जबकि जिदातो बालिका उच्च विद्यालय में 360 छात्र परीक्षा में हिस्सा लेंगे। बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी छह स्कूल के केंद्राधिक्षकों को निर्देश देते हुए बताया कि केंद्र में किसी भी तरह का कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों की साफ-सफाई बेहतर तरीके से रहना चाहिए।










