जमुआ: झामुमो का प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन
झामुमो को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जमुआ में झामुमो का कार्यालय खोला गया है: केदार हाजरा
गिरिडीह। सोमवार को जमुआ प्रखंड मुख्यालय के निकट झामुमो प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने किया। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय कमेटी के सदस्य सह जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, केंद्रीय समिति सदस्य सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू समेत कई अन्य मौजूद थे। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य सह जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए कार्यकर्ता, कार्यालय और कोष की आवश्यकता होती है आज इसी निमित्त झामुमो कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में जमुआ में एक सशक्त संगठन के रूप में काम कर रही है और विगत चुनाव में यहां कार्यकर्ताओं ने पूरे दम कम के साथ चुनाव लड़ा था। इस विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन तथा बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम आप लोगों ने देखा इस विधानसभा में 85,000 हजार के लगभग मत प्राप्त हुआ है। इसलिए यहां की जनता को हम धन्यवाद देते हैं। आप लोगों ने झामुमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर विश्वास कर इतना अधिक मत दिया इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। श्री हाजरा ने कहा कि जमुआ विधान सभा क्षेत्र को और अधिक सशक्त, मजबूत करने के उद्देश्य से जमुआ में झामुमो कार्यालय खोला गया है और आने वाले समय में इसका बेहतर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यालय का उद्घाटन करना सिर्फ मकसद नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रखंड के झामुमो पदाधिकारी समस्याओं का सुनकर निदान करने का भरपूर प्रयास करेंगे। इसके अलावा झामुमो के वरीय पदाधिकारी के समक्ष यहां की समस्याओं को रखकर इसका निदान करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर झामुमो के अन्य पदाधिकारीयों ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर चीना खान, विजय वर्मा, मुकेश रजक, पिंकू कुमार, सुमित्रा रजक, संजय यादव, रोजन अंसारी, ताहिर हुसैन, राजकुमार राय, अजय कुमार वर्मा, ओमप्रकाश महतो, राजू यादव, लट्टू पांडे, मुजाहिद, मंसूर अंसारी, दीपक कुमार समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।










