जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत आज से होगी, जो दो दिनों तक चलेगा। इसमें कई साहित्यकार, कलाकार, गीतकार, मंत्री, नेता आ रहे हैं। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की भी आने की संभावना है।
जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत आज से होगी, जो दो दिनों तक चलेगा। इसमें कई साहित्यकार, कलाकार, गीतकार, मंत्री, नेता आ रहे हैं। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश की भी आने की संभावना है।
शुक्रवार को जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भाग लेने लेखक- गायक राहगीर जमशेदपुर पहुंचे।
बिष्टुपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग और जॉब छोड़कर जब गीत के जरिए लोगों के बीच गया, तो काफी संघर्ष करना पड़ा। घर में भी विरोध हुआ। इस कारण बहुत समय तक गांव में नहीं रहा। फिर कंटेंट राइटिंग की। कॉल सेंटर में काम किया। बीच में थिएटर में भी रहा। जो सही लगा, कर लेता था।
वर्ष 2016 से 2022 तक संघर्ष के बाद पहचान बनी।
उन्होंने कहा कि जाति और धर्म पर समाज में जो बटवारा है, उसे देखते हुए लगा कि अपनी बात कहनी चाहिए। इसके लिए गीत को माध्यम बनाया।
उन्होंने कहा कि हमारा स्टाइल चरवाहे वाला है। राजगीर ने कहा की गीत के जरिए सीधी बात करता हूं। सीधी और बोलचाल की भाषा लोगों को समझ में आती है। इसलिए ऐसे ही गीत लिखना और गाता हूं।
राहगीर ने बॉलीवुड में जाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि मसान टाइप फिल्म लिखना चाहूंगा। वर्तमान में एक शॉर्ट फिल्म लिख रहा हूं।










