जमशेदपुर में 19 से 21 दिसंबर तक 11वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप, विजेता जाएंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता

कराते डू एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वाधान में 11वीं स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 19 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक किया जा रहा है।

टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष नंद जी प्रसाद ने बताया कि यह चैंपियनशिप पिछले 7 वर्षों के बाद जमशेदपुर में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले लगातार रांची, बोकारो एवं अन्य जिलों में हो रहा था।

उन्होंने बताया कि पूरे राज्य के 11 जिलों से इसमें चुने हुए खिलाड़ी भाग लेंगे।
विजय खिलाड़ी आगामी जनवरी 29 जनवरी 2026 में पांडिचेरी में होने वाले राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पांडिचेरी में 29, 30, 31 और 1 फरवरी तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित किया जा रहा है।

श्री नंद जी प्रसाद ने बताया कि 21 दिसंबर को यहां पर फाइनल खेला जाएगा और पुरस्कार वितरण किया जाएगा। यहां से जीतने वालों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *