जमशेदपुर में साइकोलॉजिकल थ्रिलर शॉर्ट फिल्म “Signal Lost” का भव्य प्रीमियर 27 दिसंबर को
जमशेदपुर के उभरते हुए क्रिएटिव सिनेमा जगत में एक और महत्वपूर्ण नाम जुड़ने जा रहा है। साइकोलॉजिकल थ्रिलर शॉर्ट फिल्म “Signal Lost” का भव्य प्रीमियर 27 दिसंबर 2025 को ट्राइबल कल्चर सेंटर, सोनारी में आयोजित किया जाएगा। यह विशेष स्क्रीनिंग शाम 5 बजे से 7 बजे तक होगी।
“Signal Lost” एक ऐसी शॉर्ट फिल्म है जो आज के डिजिटल युग में सिग्नल, सत्ता, सिस्टम और साइलेंस के बीच छिपे मनोवैज्ञानिक और सामाजिक पहलुओं को उजागर करती है। फिल्म की कहानी रहस्य, भावनात्मक गहराई और सस्पेंस के साथ आगे बढ़ती है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।
फिल्म का निर्माण और निर्देशन स्थानीय क्रिएटिव टीम द्वारा किया गया है, जिसमें जमशेदपुर की ज़मीन से जुड़ी संवेदनशीलता और सच्चाई साफ़ झलकती है। “Signal Lost” सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है।
इस प्रीमियर इवेंट को एक क्रिएटिव सेशन के रूप में डिज़ाइन किया गया है। स्क्रीनिंग से पहले दर्शकों के लिए Humans of Jamshedpur द्वारा स्टोरीटेलिंग सेशन और, जिसके बाद फिल्म का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा।
फिल्म से जुड़े निर्माताओं का कहना है कि “Signal Lost” जमशेदपुर के युवाओं की सोच, उनके सवालों और उनके संघर्षों को एक सशक्त सिनेमैटिक भाषा में प्रस्तुत करती है। यह प्रोजेक्ट लोकल टैलेंट को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक अहम कदम है।
“Signal Lost” का यह प्रीमियर शहर के सिनेमा प्रेमियों, स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर्स और मीडिया के लिए एक खास अवसर माना जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण:










