जमशेदपुर इलाज के दौरान उनकी पत्नी नीलम शर्मा ने भी दम तोड़
जमशेदपुर
इलाज के दौरान उनकी पत्नी नीलम शर्मा ने भी दम तोड़
शनिवार को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड गोलचक्कर के समीप हुए दर्दनाक सड़क हा*दसे में पहले मानगो डिमना रोड स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी लाला विश्वकर्मा की
मौत हो गई थी. अब इलाज के दौरान उनकी पत्नी नीलम शर्मा ने भी दम तोड़ दिया है. इस दोहरी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है. पत्नी की मौ*त की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में सीतारामडेरा थाना पहुंचे और उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही और यातायात अव्यवस्था का नतीजा है, जिसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए. बताया जा रहा है कि मृतक लाला विश्वकर्मा पेशे से एलआईसी एजेंट थे और परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थे. दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है. घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने, दोषियों पर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने- बुझाने में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है.










