जमशेदपुर आगमन पर मुख्यमंत्री का स्वागत, पेसा कानून पर सराहना
जमशेदपुर की वीर धरा पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, पेसा कानून लागू करने पर विक्टर सोरेन ने जताया आभार
जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के जमशेदपुर आगमन पर झारखंड युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री विक्टर सोरेन ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। स्थानीय आर्चरी ग्राउंड में श्री विक्टर सोरेन ने मुख्यमंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर जमशेदपुर की वीर धरा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया और आगामी नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान विक्टर सोरेन ने राज्य में ‘पेसा कानून’ (PESA Act) लागू करने के ऐतिहासिक निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस साहसिक कदम से आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन और स्वशासन के अधिकारों को नई मजबूती मिली है। इस निर्णय के लिए उन्होंने जिले के युवाओं और आदिवासी समाज की ओर से मुख्यमंत्री का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।










