जदयू जिला अध्यक्ष के प्रयास से राम कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू
पाकुड़। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला अध्यक्ष गौतम मंडल के प्रयास से नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत राम कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। जानकारी के अनुसार, जिला अध्यक्ष द्वारा इस संबंध में नगर परिषद कार्यालय को लिखित आवेदन दिया गया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।
राम कॉलोनी में पोल पर लाइट लगाए जाने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। कॉलोनीवासियों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए जदयू जिला अध्यक्ष श्री गौतम मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि लाइट लगने से रात के समय आवागमन में सुविधा होगी और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।
जदयू पार्टी ने इस कार्य के लिए नगर परिषद को भी धन्यवाद दिया है।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में भी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होता रहेगा।










