चोरी कांड के फरार लाल वारंटी गिरफ्तार

नगर थाना की पुलिस ने साल 2006 में दर्ज चोरी कांड के एक फरार आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी साबिर शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगर थाना क्षेत्र के ही नल पोखर का रहने वाला साबिर शेख चोरी कांड में फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ नगर थाना में कांड संख्या 157/2006 दर्ज है। इस कांड में साबिर शेख के खिलाफ लाल वारंट निर्गत हुआ था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *