चेंबर ऑफ कॉमर्स काठीटांड के दुकानदारों ने निकाला मशाल जुलूस आज रातु कठिटांड की दुकाने रहेगी बंद

रातू एनएचआई की ओर से काठीटांड चौक में की गयी बेरिकेटिंग के खिलाफ चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोगो ने बुधवार को रातु कठिटांड की सभी दुकान बंद रखने का ऐलान किया है। इसकी पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम 7 बजे दुकानदारों ने मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जगदीश साहू की अगुवाई में निकाली गयी मशाल जुलूस को कई राजीनीतिक व सामाजिक संगठनों ने समर्थन किया है। चेंबर के अध्यक्ष जगदीश साहू ने बताया की एनएचएआई की ओर से रातु काठी टांड की सभी बैरिकेटिंग बंद कर दिया गया है।
जिसके कारण लोगो को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बंदी व मशाल जुलुस की सूचना सभी प्रशासनिक अधिकारियों को दे दिया गया है। जिसमे राँची उपायुक्त के अलावा
, सीनियर एसपी, ग्रामीण एसपी, सदर एसडीओ, डीएसपी, सीओ व थानेदार शामिल है। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की है कि अपनी स्वेच्छा से दुकान बंद रखकर बंदी को सफल बनायें। बंदी के दौरान अस्प्ताल व दवा दुकाने खुले रहेंगे।
फ़ोटो: दुकान बंद करने का आह्वान करते लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *