चार लेबर कोड के विरोध में 12 फरवरी की हड़ताल सफल बनाने का आह्वान
एनसीओईए (सीटू) के पांच क्षेत्रों की जनरल बॉडी बैठक डकरा में संपन्नखलारी।एनसीओईए (सीटू) यूनियन के पांच क्षेत्रों की जनरल बॉडी बैठक मंगलवार को डकरा ऑफिसर्स क्लब में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शैलेश कुमार ने की, जबकि संचालन इस्लाम अंसारी ने किया। इस बैठक में करणपुरा क्षेत्र के एनके, पिपरवार, रजहरा, मगध-संघमित्रा एवं आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र से यूनियन से जुड़े 100 से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सीटू कोल फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य कामरेड डीडी रामनंदन तथा सीटू के महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य कामरेड आरपी सिंह उपस्थित रहे। दोनों नेताओं का यूनियन पदाधिकारियों द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।
बैठक में आगामी 12 फरवरी को देशव्यापी एकदिवसीय हड़ताल को पूरी तरह सफल बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड डीडी रामनंदन ने कहा कि देश के दस प्रमुख श्रमिक संगठनों के आह्वान पर मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के खिलाफ यह हड़ताल बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि कोल सेक्टर में भी इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा, क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई यह नीतियां कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई हैं, जिससे मजदूरों के अधिकार सीमित हो जाएंगे, काम के घंटे बढ़ेंगे और मनमानी छंटनी का रास्ता खुलेगा।वहीं कामरेड आरपी सिंह ने कहा कि यदि मजदूर 12 फरवरी की हड़ताल को सफल नहीं बना पाए, तो यह उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल होगी। यह हड़ताल उनके वेतन बोर्ड और रोजगार की सुरक्षा से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन, उत्प्रेषण और डिस्पैच को रोककर ही केंद्र सरकार को झुकाया जा सकता है। इसके लिए मजदूरों की एकता बेहद जरूरी है।
उन्होंने सभी क्षेत्रों के पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में हड़ताल को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने और हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाने का आह्वान किया। इस बैठक मे एन के एरिया से शैलेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, जी के साहू, मोहन पांडेय, सुरेश साव, किशुन राम, राम प्रवेश राम, शिव प्रसाद पासवान,नबीन महतो,पिपरवार से इस्लाम अंसारी, रुक्सार अहमद, समसुल होदा,गुरुदयाल सिंह,आलम अंसारी, मगध सङ्मित्रा क्षेत्र से गणेश जी, बिरजू उराव, सिलाचंद मुंडा,सतेन्द्र ताना भगत,रजहरा क्षेत्र से डी के रवानी, जलील अंसारी,भोला प्रसाद, विजय कुमार मिश्रा,जी डी सिंह, विनोद कुमार एवं अम्रपाली से गोविंद कुमार महतो सहित पांचो क्षेत्रो से सैकड़ो मजदूर एवं यूनियन प्रतिनिधि शामिल थे।










