चार नौकरियाँ छोड़कर पाँचवीं में मिली बड़ी सफलता

संघर्ष, मेहनत और लगन—इन तीनों का सजीव उदाहरण हैं हिरणपुर प्रखंड के निसार अहमद, जिन्होंने अपने करियर में चार नौकरियाँ छोड़ीं, पाँचवीं नौकरी में बड़ी सफलता पाई और अब जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पास कर पदाधिकारी बनने जा रहे हैं।निसार अहमद, पिता कुर्बान अंसारी के पुत्र हैं, जो हिरणपुर थाना के सामने साइकिल मिस्त्री की दुकान चलाते हैं। चार भाइयों में मंजला निसार ने हमेशा परिस्थितियों को चुनौती मानकर आगे बढ़ने का फैसला किया। बड़े भाई पिता के साथ दुकान संभालते हैं, जबकि छोटे दोनों भाई पढ़ाई कर रहे हैं।निसार का संघर्षमय लेकिन प्रेरणादायक सफर ,लिट्टीपाड़ा प्रखंड में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में नौकरी से शुरुआत।काम के दौरान आरबीआई की वैकेंसी में आवेदन किया — चयन हुआ और जॉइनिंग भी की।इसके बाद रेलवे की वैकेंसी निकली — मेहनत की, परीक्षा पास की और रेलवे में नौकरी ज्वाइन की।रेलवे की नौकरी करते हुए ग्रामीण रोजगार सेवककी बहाली हुई यहाँ भी सफलता पाई।और अब,भीएलडब्लू में कार्यरत रहते हुए जेएसएससी सीजीएल पास कर पदाधिकारी बनने की उपलब्धि हासिल की।आज निसार अहमद न केवल अपनी मेहनत से सफल हुए हैं, बल्कि उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं जो लगातार संघर्ष करते हुए भी हार नहीं मानते। जेएसएससी सीजीएल की सफलता के बाद निसार की नई मंज़िल यूपीएससी है। वे इसके लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं और परिवार व क्षेत्र का नाम और रोशन करने की इच्छा रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *