चाकुलिया डाकबंगला परिषद में पौधारोपण कार्यक्रम, विधायक समीर कुमार मोहंती ने लगाया पौधा
चाकुलिया डाकबंगला परिषद परिसर में आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक समीर कुमार मोहंती ने स्वयं पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक ने कहा कि जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए हर नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मंडी,
गौतम दास,
राजा बारीक,
बुवाई दास,
सुजीत दास,
मिथुन कर,
गाबला दत्त,
देवाशीष दास,
तुम्पा दे
आदि ने भी पौधारोपण में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास क्षेत्र को हरा-भरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।










