चतरा सांसद के प्रतिनिधियों ने कंबल वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ संवाददाता नीलांबर पीतांबरपुर।

चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधियों ने शीतलहर को देखते हुए पूरे चतरा लोकसभा क्षेत्र एवं पांकी विधानसभा के साथ-साथ नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के लेस्लीगंज मंडल में कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में सांगबार पंचायत, पूर्णाडीह पंचायत एवं जूरु पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना बताया गया। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा ही भाजपा की प्राथमिकता है और जनप्रतिनिधि के रूप में वे लगातार जनता के सुख-दुख में सहभागी बने रहेंगे।

इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि के साथ भाजपा लेस्लीगंज मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला प्रतिनिधि श्री चतुर्गुण राम, विनोद कुमार राम, ओमप्रकाश दुबे, रूपेश सिंह उर्फ बंटी सिंह, अंगद मेहता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पंचम गिरी, महामंत्री एवं प्रतिनिधि राजीव रंजन शुक्ला, श्री नवल सिंह, अभिषेक ठाकुर, अनुज जायसवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सर्वेश्वर सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कंबल पाकर लाभुकों ने सांसद एवं सांसद प्रतिनिधियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *